प्रश्न - आत्मा क्या है ?
प्रश्न - आत्मा क्या है ? उत्तर - आत्मा एक तत्व (नूर तत्व) से बनी है जो पूर्ण परमेश्वर कबीर साहिब जी का अंश है। आत्मा भी कबीर परमेश्वर की तरह अविनाशी गुण युक्त है। इसका वास्तविक नूर 16 सूर्य के प्रकाश तुल्य है। इसको अग्नि, पानी, तलवार इत्यादि से नष्ट नहीं किया जा सकता है। जबकि शरीर पांच तत्वों से बना है। अंत में राख/मिट्टी होकर पांच तत्वों में विलीन हो जाता है।
प्रश्न - मृत्यु के बाद क्या होता है? उत्तर - भक्ति नहीं करने वाले व शास्त्रविरुद्ध भक्ति करने वाले, नकली गुरु बनाने वाले एवं पाप अपराध करने वालों को मृत्यु पश्चात् यमदूत घसीटकर ले जाते हैं और नरक में भयंकर यातनाएं देते हैं। तत्पश्चात् 84 लाख कष्टदायक योनियों में जन्म मिलता है।
तत्वदर्शी संत (गीता अ-4 श्लोक-34) से दीक्षा लेकर शास्त्रविधि अनुसार सतभक्ति करने वाले परमधाम सतलोक को प्राप्त होते हैं जहाँ जन्म-मरण, दुख, कष्ट व रोग नहीं होता है।
Comments
Post a Comment